Categories: Crime

गाँव में दिनदिहाड़े बनाकर बेची जा रही अवैध शराब, जानकर भी अन्जान बन रहे पुलिस एवं आबकारी विभाग

फारूख हुसैन
लखीमपुर (खीरी)= मझगई / पुलिस एवं आबकारी विभाग की मिलीभगत से अवैध कच्ची शराब बनाने एवं बेचने का काम धड़ल्ले से फल फूल रहा है !जिसके कारण आप जहाँ देखगे वहीं आपको शराब पीकर लोग घूमते  नजर आयेगें ।इस अवैध शराब पीने के कारण   लोग  अपने घरों में जाकर शराब पीकर घर मे पत्नी बच्चो को मारते पीटते हैं तो वहीं राह चलते राहगीरों को भी उनका सामना करना पड़ता है क्योंकि वह   उन राहगीरों को भी गली गलौज देते है !यह सब देखकर भी पुलिस एवं आबकारी विभाग जानकर भी अंजान बना हुआ है!

कस्बा मझगई के वार्ड नम्बर 8  झन्नापार मे पूरे दिन अवैध कच्ची शराब बेची जा रही है ! शाम के समय तो शराब के अड्डे  पर इतनी भीड़ हो जाती है की महिलायें एवं लड़कियों को रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो जाता है ! तमाम शिकायतों के बावजूद भी पुलिस इस  अवैध कच्ची शराब के करोबार पर रोक लगती हुई नज़र नही आ रही है!डिसके कारण  वार्ड मेम्बर सलमा बानो ने पुलिस चौकी प्रभारी को फोन कर झन्नापार मे अवैध रुप से बेचे जा रहे कच्ची शराब बंद कराने की माँग की है !
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts