Categories: Crime

रोस्टिंग के बाद भी आपूर्ति, लाइनमैन की मौत

मऊ : सराय लखन्सी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम निवाशी योगेंद्र चौहान पुत्र देवसरन चौहान शुक्रवार की सुबह नगर से सटे बहरीपुर गांव में  ब्रेकडाउन लेकर जला ट्रांसफार्मर उतारने की प्रक्रिया में लगा था वह अभी ट्रांसफार्मर उतार ही रहा था कि इसी दौरान सप्लाई आ जाने से वह तार में सट गया।

मिनट भर तक तड़फड़ाने के बाद जमीन पर गिर गया। आनन-फानन लोग उसे जिला अस्पताल ले आए रास्ते में दम तोड़ चुके योगेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर वज्र गिर गया। अपने पीछे छोड़ गए तीन बच्चों और पत्नी के साथ परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts