Categories: Crime

चला CMO का चाबुक, अनुपस्थित चिकित्साधिकारी का काटा गया वेतन

संजय ठाकुर
मऊ : शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एके पांडेय ने मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुरहट का निरीक्षण किया इसके साथ ही उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को अपना दायित्व निभाने हेतु कई टिप्स दिए अस्पतालों के निरीक्षण में कई डाक्टर व कर्मचारी गायब मिले सीएमओ ने मुहम्मदाबाद के संविदा चिकित्साधिकारी डॉ.माला मित्तल के गायब मिलने पर उनका वेतन अवरुद्ध करने को निर्देशित किया। उधर यहां के डॉ. एचएन सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष हाजिर हो गए सीएमओ ने उन्हें समय से उपस्थित रहने की चेतावनी दी। खुरहट प्राथमिक अस्पताल की बीएचडब्लू पानमती राय अनुपस्थित रहीं उनका भी वेतन अवरूद्ध किया गया सीएमओ ने दशहरा व मुहर्रम को देखते हुए अस्पताल में पर्याप्त दवा का स्टाक रखने को निर्देशित किया साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रमों व टीकाकरण की स्थिति की भी उन्होने जानकारी ली निरीक्षण से पहले सीएमओ ने मातृत्व सप्ताह के सिलसिले में प्रशिक्षण ले रहीं 36 आशा कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जिम्मेदारी पूर्वक अपना दायित्व निभाए
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts