Categories: Crime

हुक्का पार्लर में ग्राहकों की धुनाई, दोनों तरफ से दर्ज कराई गई FIR

राज जायसवाल
मुंबई : अंधेरी के लोखंडवाला स्थित हुक्का पार्लर में बाउंसर द्वारा ग्राहक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस झगड़े में ग्राहक को गहरी चोटें आईं और उसका इलाज चेंबूर स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। अंबोली पुलिस स्टेशन के अनुसार पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर की तड़के लाल बहादुर यादव (22) और उसका चचेरा भाई अभिषेक यादव और उसके कुछ दोस्त रात 3 बजे व्हाइट रूम हुक्का पार्लर हुक्का पीने आए।

यादव के बड़े भाई और ट्रांसपोर्ट कारोबारी रामकरण यादव ने ‘एनबीटी’ को बताया कि 2-3 दिन पहले भी वे वहां गए थे। पार्लर मालिक राहुल सचदेव और उसके बाउंसरों को शक हुआ कि कहीं ये लोग यहां का वीडियो तो नहीं बनाने आए हैं, इस शक पर उन्होंने यादव बन्धुओं को पार्लर में कोई सीट नहीं दी। इसी पर विवाद शुरू हुआ। यादव बन्धुओं ने कहा कि ‘जब यहां कोई सीट खाली नहीं है तो बाहर बोर्ड लगादो ताकि और कोई अंदर ही न आकर अपना टाइम खराब करे। साथ ही उन्होंने पूछा कि जब समय सीमा रात 1 बजे तक की है तो साढ़े तीन बजे तक कैसे खुला है? इसी बात पर बाउंसरों और ग्राहकों के बीच मार पीट हो गई। इस मारपीट में ग्राहक लाल बहादुर यादव (22) को गहरी चोटें आईं। दोनों पक्षों ने अंबोली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। और वहां के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर भरत गायकवाड़ ने बताया कि दोनों ने आईपीसी की धारा 326 के तहत मामला दर्ज कराया है, जिसमें दंगा करने और गंभीर चोट लगने की बात दोनों पक्षों की ओर से की गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts