Categories: Crime

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

यशपाल सिंह
आजमगढ़. देवगाँव कोतवाली के मिर्ज़ा आदमपूर गाँव निवासी 27वर्धीय प्रीतम पुत्र लालबहादुर की रविवार सुबह 8बजे बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई ! जानकारी के अनुसार प्रीतम रविवार की सुबह 8 बजे अपने घर से शौच के लिये जा रह था की घर के बगल में उसी के घर बिजली कनक्शन के लिये ज़मीन से अर्थिंग दी गई थी जिसमे प्रीतम का पैर फँस गया प्रीतम हाथ से टूटे हुये अर्थिंग के तार को सही करने लगा उसी समय बिजली आ गई और वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई !

प्रीतम की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके पास 8 माह की एक बच्ची है प्रीतम पाँच भाईयो में चौथे नम्बर का था और वह घर पर रहकर खेती करता था शेष चार भाई मुम्बई में रहकर नौकरी करते है पिता लालबहादुर स्वास्थ्य विभाग में मुम्बई में नौकरी करते है प्रीतम की पत्नी सोनम का रो रो कर बुरा हाल है शव को ग्रामीणों ने घर पर रखा है और परिजन के मुम्बई से आने के बाद अंतिम संस्कार किया जयेगा

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts