Categories: Crime

रेलवे की जमीन से अवैध कब्जों को किया नेस्तनाबूत

यूसुफपुर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़े अतिक्रमण को हटाकर रेलवे ने अपनी जमीन वापस ली।

शहनवाज अहमद
युसूफपुर रेलवे स्टेशन के पास बहुत समय से कब्जाई जमीन पर जीआरपी, आरपीएफ व आईएफओ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन की नजदीकी रेलवे की जमीन को कब्जा मुक्त कर वापस प्राप्त किया जिसमें रेलवे जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए बुलडोजर भी मंगाई गई ।

इस अतिक्रमण में स्कूल दुकाने व कुछ मकान भी थे जो पिछले बीसियों सालों से अवैध रूप से रेलवे की जमीन पर स्थित थे पर आज पूर्ण रुप से उन्हें हटा दिया गया है इस मौके पर रेलवे के कर्मचारी गणों के साथ आई ओ डब्लू व पीडब्ल्यू आई की टीम ने उपरोक्त अतिक्रमण को खत्म कराया।  संजय सेठी (पीडब्ल्यूआई) शिरीष सिंह( आर पी एफ) बलिया, संजय मिश्रा (आरपीएफ )गाजीपुर सिटी, वह गौतम कुमार (आईओडब्ल्यू) आदि मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts