Categories: Crime

किशोरी से सामूहिक दुराचार के बाद हत्या

मो आफताब फारूकी
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी के सिधिया गांव में मंगलवार की रात घर में घुसकर तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार किया और किशोरी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। किशोरी चीख सुनकर पडोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचित करते हुए आग पर काबू पाया और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गये स्थिति गम्भीर होने पर इलाहाबाद के एसआरएन में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार की भोर उपचार के दौरान मौत हो गयी।
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के सिधिया गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग मंगलवार की रात घर पर अकेली थी। उसके दो भाई घर के बाहर चल रही राम लीला देख रहे थे और बड़ा भाई छत पर सो रहा था। रामलीला के शोर शराबे के बीच घर में तीन अज्ञात नकाबपोश युवक घुसे और उक्त किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार किया और बाद में उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। आग लगते ही किशोरी घर के बाहर भागी जहां रामलीला चल रही थी। मौजूदा भीड़ ने तत्काल उक्त किशोरी की आग बुझाकर जिला अस्पताल ले गये जहां गम्भीर होने पर इलाहाबाद के एसआरएन में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार की भोर उपचार के दौरान मौत हो गयी।

पुलिस ने तीन चिकित्सकों की टीम और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें उक्त किशोरी का वैजाइना स्वाप सुरक्षित किया गया। मृतिका के परिवार में चार भाई तीन बहन है। जिसमें दो बहनों की शादी हो चुकी है। एक भाई और पिता इलाहाबाद के खुल्दाबाद क्षेत्र में रहकर मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पालन पोषण करते है। वारदात के वक्त मृतिका की मां अपने पुशतैनी गांव मलाक कोखराज गई थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts