Categories: Crime

सङक पुनर्निमाण के लिए 10 करोङ 98 लाख अवमुक्त, चुनाव से पहले सभी सङकें होंगी ठीक – जयप्रकाश अंचल

अन्जनी राय
बलिया : बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा है कि बैरिया-रानीगंज-सुरेमनपुर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद शासन द्वारा 10 करोड़ 98 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।

यह सड़क साढ़े सात मीटर चौड़ी व वर्तमान सड़क से डेढ़ फीट ऊंची बनाई जाएगी। विधायक ने पत्रकारों को बताया कि कृषि मंडी उपसमिति का निर्माण प्रगति पर है, यह कार्य शीघ्र पूरा होगा। वहीं फायर स्टेशन व जीजीआइसी बैरिया के निर्माण में अनावश्यक देरी की शिकायत मैंने संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि उक्त दोनों कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। जयप्रकाश अंचल ने द्वाबा के सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को चुनाव के पहले ठीक करा देने की बात कहीं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts