Categories: Crime

दस साल की मासूम का बलात्कार कर हत्या का आरोपी ज़ालिम गिरफ्तार, 12 साल पहले भी किया था एक का बलात्कार

आर के गुप्त
वाराणसी – जैतपुरा थाना क्षेत्र के मढ़िया शैलपुत्री मे 27 नवम्बर को रजिया सुल्तान  की दस साल की  किशोरी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार कर हत्या करने वाले अभियुक्त को सर्विलांस और जैतपुरा थाना की संयुक्त टीम ने मढ़िया शैलपुत्री स्थित आवास से ही मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गये अभियुक्त का नाम पप्पू गुप्ता पुत्र झारखण्डी बताया गया पुलिस ने उसके पास से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल  व स्कूटी बरामद कर लिया।

मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने पकड़े गये अभियुक्त को मिडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मै लड़की के घर ठोंगा खरीदने के बहाने गया था लड़की को खड़ा देख पान लाने के लिए भेज दिया जब लड़की पान लेने गयी तो मैं भी उसके पीछे-पीछे चला गया लड़की को घुमाने के बहाने शिवरामपुर जौनपुर ले गया वही गांव मे झाड़ी मे ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद उसकी गरदन काटकर हत्या कर वहीं छोड़कर भाग आया पुलिस द्वारा हत्या का कारण पूछने पर बताया कि मैने 2004 मे भी एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था उसने मेरे खिलाफ कोर्ट मे गवाही दी थी जिससे हमको दस वर्ष की सजा मिली थी इसीलिए मैने इसका भी हत्या कर दिया ताकि कोर्ट मे गवाही न दे सके। गिरफ्तार करने वाली टीम मे थाना प्रभारी. जैतपुरा रमेश यादव, उ0नि0राजाराम यादव, उ0नि0चन्द्रभान सिंह, उ0नि0 रमेश यादव तथा अन्य हमराह शामिल थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts