दूसरे ने कहा कि मै आया था। सुरक्षा की दृष्टि से रैदोपुर स्टेट बैक पर पहुंचे शहर कोतववाल शिशिर त्रिवेद्वी नेग्राहकों को लाइन में लगा कर उन्हे इंतेजार करने का फरमान सुना दिया। और खुद घंटो वहीँ उपभोक्ताओं के बीच में जमे रहे। वही तैयारी के रूप में बैंक प्रशासन द्वारा सीसी कैमरो को दुरूस्त किया गया था और काउंटर भी बढ़ाये गए थे । लालगंज में इन एक हजार व पांच सौ रूपयों की नोट बंदी व एक दिन के बंद हुये बैंक के खुलने के बाद गुरूवार को लोगों की भारी भीड़ हर बैंक की शाखा में उमंड पड़ी। ग्रामीणों द्वारा अपने-अपने खातों में एक हजार व पांच सौ रूपयों की नोट बदलने के लिये काफी होड़ मची रही। बैंक में किसी प्रकार की कोई समस्या व बैंक के बाहर कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिये सीओ एसपी तोमर तथा प्रभारी निरीक्षक देवगांव मुनीष प्रताप सिंह मय फोर्स के साथ हर बैंकों का दौरा करते देखे गये तथा बैंक कर्मियों व ग्राहकों से मिल-मिल कर स्थिति का जायजा लेते रहे। बैंक प्रबंधन ने कैश काउंटरों की संख्या मे बढोत्तरी की तथा जनता को अपने स्तर से काफी सहूलियत प्रदान की। बाजार मे नकदी की उपलब्धता की स्थिति पूरी तरह गड़बड़ होने से ग्राहकों तथा दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां पुराने नोटों को लेकर ग्राहक दुकानों पर बराबर पहुंचते रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…