Categories: Crime

23 को रामपुर आएँगे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,शहर भर में कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज

हरमेश भाटिया/रामपुर
मुख्यमंत्री आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ तेज कर दी गईं हैं। वहीं सपाईयो ने भी मुख्यमंत्री के कार्य क्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, इसके लिए गांवो का भ्रमण किया जा रहा है।मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के सीईओ एंव सवार टांडा के प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम  ने अपनी विधानसभा का भ्रमण किया।लोगों से मुख्यमंत्री का कार्य क्रम सफल बनाने की अपील की।23 नवम्बर को मुख्यमंत्री रामपुर आएँगे। इस दौरान वो कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते है। साथ ही जौहर यूनिवर्सिटी में जनसभा होगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियाँ शुरू कर दी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts