Categories: Crime

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रामपुर केे रामलीला मैदान मे फूंका चुनावी बिगुल

हरमेश भाटिया,रामपुर।
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौरय ने रामपुर मे चुनावी रैली में शिरकत की और कार्यकर्ताओं मे जोश भर गये। इस दौरान उन्होंने मंच से प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल है जनता मे सरकार के खिलाफ  रोष है। इसी दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री आजम खान पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा की सरकार आने पर यूनिवर्सिटी में लगे एक~ एक रुपये का हिसाब किताब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार के नोट बंदी के फैसले से जनता खुश हैं और कालेधन रखने वालों मे आहाकार मचा हुआ है। उन्होंने कहा कांग्रेस एक डूबता जहाज है और मायावती को जनता ने लोकसभा के चुनाव में जवाब दे दिया है उन्होंने कहा आने वाले समय में भाजपा की सरकार आयेगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts