Categories: Crime

ओवर लोड गन्ने के ट्रक के कारण टूटा ग्यारह हजार लाइन का तार ,बैंक से पैसे निकालने गये लोग बाल बाल बचे

फारुख हुसैन
लखीमपुर( खीरी)//लखीमपुर के  बेहजम कस्बे मे स्टेट बैक के पास से 11 हजार की लाइन को हरगांव चीनी मिल लिए जा रहे ओवर लोड गन्ना के ट्रक ने लाइन तोड़ दी जिसके कारण  स्टेट बैक मे पैसा निकालने के लिए लगे लाइन मे आधा दर्जन  लोग बाल बाल बच गये।

आक्रोशित ग्रामीणो ने ओवर लोड गन्ने के टृको से आये दिन दुर्घटना होने के कारण सड़क पर ही जाम लगा दी । मौके पर निकल रहे एसडीएम मितौली मंशा राम ने चौकी को सूचना दी गाडी सहित ड्राइवर  को पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया । उप जिलाधिकारी के समझाने व ओवर लोड गन्ना गाडियो के खिलाफ कार्यावाही करने के निदेश चौकी प्रभारी को दिए। तब जाकर लगभग आधा घंटे बाद जाम खुल सका

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts