Categories: Crime

लड़की की बेरहमी से हत्या,

कानपुर.इब्ने हसन जैदी
कानपुर के बिठूर इलाके में एक लड़की की बड़ी बेहरमी से गला काटकर हत्या कर दी गई है लड़की की बाड़ी मंधना से बिठूर जाने वाले रोड पर बलखंडेश्वर मंदिर के पास मिली है इस लड़की को गला काट कर वहां पर फेका गया है

लड़की की उम्र लगभग अठ्ठारह वर्ष लग रही है यह लड़की किसी अच्छे परिवार की लग रही है वह पीले रंग की राजस्थानी लहंगा चुनरी पहने है हत्या की सूचना कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक मौके पर पहुचे आस पास के स्थानीय लोग भी मौके पहुचे लेकिन लड़की शिनाख़्त नहीं हुई इससे यह माना जा रहा है की लड़की को कही बाहर से लाकर यहाँ पर ह्त्या की गई है ,जहां पर हत्या की गई है वही पास में बलखंडेश्वर मंदिर  और ब्लूवर्ड थीम पार्क भी है पुलिस अब यहाँ जाच करने में लगी है कही लड़की शुक्रवार को किसी के साथ घूमने आई हो तभी रात में उसकी ह्त्या कर दी गई हो,क्योकि इस रोड पर अधिकतर शहर से लोग ब्लूवर्ड पार्क में घूमने वाले ही आते जाते है. पुलिस ने मृतका की शिनाख्त की भरसक प्रयास किया. मृतिका की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी. पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts