बुधवार रात दुधवा पार्क के जंगल से निकले लगभग दो दर्जन से ज्यादा हाथियों के झुंड ने थारु ग्राम सुरमा में धावा बोल दिया और वहां के किसान हरीशचन्द्र राना पुत्र लालजी की दस बीघा गन्ने की फसल ठलू पुत्र सलिगराम की सात बीघा तथा रामलाल पुत्र गर्भू की आठ बीघा गन्ने की फसल को खाकर तथा रौंद कर नष्ट कर डाला । गांव वालों के जाग जाने और गोला पटाखा आदि दागने से नाराज हाथियों ने ग्रामीणों को दौड़ा लिया। हाथियों ने गांव के लालू पुत्र बंधू के कच्चे घर की दीवार तोड़ डाली जिससे ग्रामीणों में दहशत व्यप्त है। ग्रामीणों में पार्क प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यप्त है। इससे पुर्व मंगलवार को हाथियों ने थारु ग्राम बलेरा और धुसकिया में जमकर उत्पात मचाया था । कई किसानों की दर्जनों बीघा गन्ने की फसल को नष्ट कर दिया था ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…