Categories: Crime

छठ पूजा की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा

चंद्र प्रताप सिंह “बिसेन”
बलिया : बिल्थरा रोड में छठ पूजा की तैयारी को लेकर नगर पंचायत ने अपना कमर कस लिया है। नगर में नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में नगर के बिचला पोखरा पर छठ पूजा की तैयारी हो रही है। आज दिन में बिल्थरा रोड एसडीएम बाबूराम राम ने बिचला पोखरा पर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया और नगर पंचायत द्वारा किये तैयारियों पर संतुष्ट होकर कहा कि इस तरह की व्यवस्था बहुत ही कम देखने को मिलती है ।

इस मौके पर एसडीएम के साथ नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, अशोक मधुर समेत नगर के काफी संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts