Categories: Crime

सुल्तानपुर की नन्ही गायिका (सुर कोकिला) के गृह जनपद आगमन पर भव्य स्वागत

प्रमोद कुमार दुबे
द वाईस इंडिया किड्स शो के ग्रैंड फिनाले में अपना परचम लहराने के बाद जब मंगलवार शाम को निष्ठा शर्मा अपने गृह जनपद सुल्तानपुर पहुची तो उनकी स्वागत में पूरा जन सैलाब उमड़ पड़ा। इसी के साथ जिला प्रशासन ने निष्ठा शर्मा के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। मंगलवार को सुबह लखनऊ से निष्ठा को लेकर जैसे ही सुल्तानपुर पहुचे सभी लोगो को मानो हीरा मिल गया हो सभी ने अपने सर और कंधों पर उठा लिया। इस मौके पर मौजूद डी0एम0 एस0राज0लिंगम ने नन्ही गायिका(सुर कोकिला)की आगवानी के बाद देर शाम लोगो का हुजूम पण्डित राम नरेश सभागार पंहुचा। डॉ संजय सिंह, डी0एम0 एस0राज0लिंगम,के साथ कई अधिकारियो ने निष्ठा को सम्मानित किया। निष्ठा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिजन और गुरु को बताया। और कहा कि अगर आज मैं इस जीत को हासिल करने में परिवार के साथ साथ पूरे जनपदवासियों और देशवासियों का प्यार भी शामिल है। इस मौके पर निष्ठा के पिता जय प्रकाश,मनोज मिश्र,मुकेश गोयल,पंकज वर्मा,अनिल वर्मा,पूजा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts