Categories: Crime

एतिहासिक ददरी मेले में नंदी ग्राम सजधजकर तैयार, गाय, बैल और बछङों की कई खेप पहुंची, क्रय विक्रय चालू

अन्जनी राय
बलिया : कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होने वाले ददरी मेला से पूर्व लगने वाले ऐतिहासिक पशु मेले के लिए नंदी ग्राम जहां पूरी तरह सजधज कर तैयार है वहीं मेले में पशुओं की आवक तेज हो गई है। मेले में पशुओं की खरीद बिक्री शुरू होने से नगर पालिका की आमदनी होना भी शुरू हो गया है।

नंदी ग्राम मेले में बैल, गाय व बछड़ों की कई खेप पहुंची है। व्यापारियों ने जहां अपना डेरा तंबू खड़ा कर दिया है वहीं नगर पालिका का मेला परिसर में कैंप कार्यालय क्रियाशील हो गया है। मेले में पशुओं की खरीद बिक्री शुरू होने से नगर पालिका की आमदनी भी बढ़ने लगी है हालांकि इसकी रफ्तार काफी धीमी है। उम्मीद है कि छठ के बाद जब बिहार के व्यवसायी मेले में आएंगे तो खरीद व बिक्री तेज होगी। नगर पालिका परिषद ने मेले में प्रकाश व पानी का सुविधा मुहैया करा दिया है। कुछ स्थानों पर हैंड लगाने का कार्य अभी चल रहा है। थाना पशु बाजार भी पूरी तरह तैयार है। पशु मेले में धीरे-धीरे रौनक बढ़ रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts