Categories: Crime

पुलिस अधीक्षक बलिया ने 6 निरक्षको को किया इधर से उधर

नुरुल होदा खान
बलिया। पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने मंगलवार को 06 निरीक्षकों के साथ ही दो उपनिरीक्षकों को इधर-उधर किया। कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास में जुटे एसपी ने पैदल अविनाश कुमार सिंह को स्वाट प्रभारी के ओहदा से नवाजा, जबकि पैदल अतुल कुमार सिंह को फेफना का प्रभारी निरीक्षक बनाया। पुलिस लाइन से ही जयचन्द्र भारती को प्रभारी निरीक्षक पकड़ी का प्रभार मिला, जबकि मूलचन्द्र चौरसिया को प्रभारी निरीक्षक सहतवार बनाया गया।
एसपी ने सहतवार के प्रभारी निरीक्षक रामरत्न सिंह को प्रभारी निरीक्षक दुबहर की जिम्मेदारी दी, जबकि प्रभारी निरीक्षक पकड़ी सुरेश सिंह को पैदल कर दिया। दुबहर के उपनिरीक्षक अतुल कुमार राय को थानाध्यक्ष गड़वार की थानेदारी मिली, जबकि फेफना के उपनिरीक्षक उमेश कुमार यादव को एसपी ने पुलिस लाइन बुला लिया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts