Categories: Crime

पोखरे में स्नान करते समय दो युवतियों की डूबने से हुई मौत, तीन युवतियों को बचाया गया जिंदा


अन्जनी राय/यशपाल सिंह
आजमगढ़ : कन्धरापुर थाना क्षेत्र के देवई रसूलपुर गांव के अखई पोखरे में गोवर्धन पूजा के दिन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्नान के बाद महिलाएं और युवतियां पूजा पाठ करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पांच की संख्या में महिलाएं और युवतीयां पोखरे में स्नान करने के लिए उतरी इसी दौरान उनका पांव फिसल गया, पोखरे की गहराई अधिक होने के कारण सभी डूबने लगी।
महिलाओं के शोर मचाने पर मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने किसी तरह से पांचों को पोखरे से बाहर निकाला । जिसमें आयुषीन उपाध्याय 19 वर्ष पुत्री देवनाथ और वर्ष उर्फ झिन्नी 12 वर्ष पुत्री अरूण तिवारी की डूबने से मौत हो गयी। जबकि अन्जू उपाध्याय 32 वर्ष, पूजा तिवारी 19 वर्ष और रूबी तिवारी 17 वर्ष को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां वह खतरे से बाहर हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts