Categories: Crime

सरकारी विभाग की प्रतारणा से त्रस्त इस शख्स ने लगा लिया अपनी छत पर पाकिस्तान का झंडा

इब्ने हसन जैदी.
कानपुर में सरकारी विभागों की प्रताड़ना से परेशान एक व्यक्ति ने ऐसा कारनामा किया। जिसको देख कर सभी लोगो भौचक्के हो गए। उसने विरोध करने के लिए घर के ऊपर पाकिस्तान का झंडा लगा किया. सीसामऊ थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी चंद्रपाल पिछले कई बर्षो से नगर निगम,केडीए और जलनिगम के द्वारा भेजे जा रहे ज्यादा टैक्स से परेशान होकर। उसने अपने घर के ऊपर पाकिस्तान का झंडा लगा लिया। जैसे ही इसकी सूचना छेत्र में हुई पुरे इलाके के लोग इकठ्ठा होने लगे। सुचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुची और आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। वही बजरंग दल और बीजेपी के कार्यकर्ता भी थाने पहुचे और नारेबाजी शुरू कर दी। और आरोपी के ऊपर कड़ी से कड़ी कारवाही करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। काफी देर बात पुलिस ने लोगो को समझकर शांत कराया।
वही आरोपी का कहना है क्योंकि वो हर जगह चक्कर लगा कर थक गया था। किसी विभाग में कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। पाकिस्तान का झंडा लगा कर उसकी बात सुन ली जाएगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts