Categories: Crime

लूट रही अशर्फी, मगर कोयले पर है मुहर।

फारुख हुसैन लखीमपुर (खीरी) मझगई / घर का चूल्हा जलाने के लिये जंगल से जलौनी लकड़ी बिन कर आ रही महिलाओ एवं पुरुषों को वन कर्मियों ने दौड़कर लकड़ी छीन लिया। जनता का आरोप है कि वनकर्मी हमसे जलौनी लकड़िया छीन ले रहे है, जबकि लकड़कट्टे वन कर्मियों से साठगठ कर  रोज़ जंगल से बेशकीमती शीशम के लकड़ी काटकर बेच रहे है।

क्षेत्रिय नागरिको का आरोप है कि दीपावली के त्योहार पर वन कर्मियों ने जंगल से जलौनी लकड़ी बिन कर आ रही गरीब तबके के महिलाओ एवं पुरुषों के साथ बर्बता किया। यहाँ तक जंगल से चुनकर लाई गई जलौनी लकड़ी भी छीन ले गए। जिससे दीपावली जैसे पर्व के मौके पर उनके घर चूल्हा नही जल सका।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts