Categories: Crime

राजस्थान हज वेलफेयर सौसायटी का इस्तकबालिया व् ऐजाज प्रोग्राम

जयपुर –राजस्थान हज वेलफेयर सौसायटी कि जानिब से एक इस्तकबालिया व् ऐजाज प्रोग्राम फूल वालों का खंदा,रामगंज चौपड़ पर आयोजित किया गया ।इस मौके पर सौसायटी के मुख्य सरंक्षक हाजी जावेद कागजी ने बताया की प्रोग्राम में मेहमाने खसुसी के तौर पर

अमीन पठान चैयरमेन राज.स्टेट हज कमेटी ,सरदार जसबीर सिंह चैयरमेन राज.अल्पसंख्यक आयोग ,मोहतरमा मेहरुनिनशा टांक चैयरमेन राज.मदरसा बोर्ड ,विपिन चंद्र शर्मा अति.मुख्य सचिव ,राज.अल्पसंख्यक मामलात वक्फ विभाग ,हैदर अली जैदी पुलिस आयुक्त यातायात ,डॉ.महमूद अली खान उप निदेशक अल्पसंख्यक मामलात विभाग ,इरशाद कुरैशी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ,कुंदन कुमार माथुर अधिशाषी अधिकारी राज.स्टेट हज कमेटी का सौसायटी की जानिब से इस्तकबाल व् ऐजाज किया गया ।इस मोके पर आमीन पठान ने हज 2016 के सफलता पूर्ण मिशन में सौसायटी के सहयोग देने को सराहना करते हुए कहा की आगामी हज 2017 के लिए सभी आवश्यक कार्यो की पूर्ण तैयारी करने के लिए सौसायटी का पूर्ण सहयोग लिया जायेगा ताकि राजस्थान के हाजियो को हज के कार्यो में किसी भी असुविधा व् परेशानी का सामना ना करना पड़े ।हाजियो की हर संभव मदद करने का कृत संकल्प लिया गया ।इसके लिए राजस्थान हज वेलफेयर सौसायटी की जानिब से चल रहे पासपोर्ट अभियान को सराहते हुए कहा की यह हज के कार्यो में एक महत्त्वपूर्ण कदम सौसायटी की तरफ से उठाया गया है ।प्रोग्राम का  संचालन अनवर शाह ने किया ।और प्रोग्राम के समापन पर मेहमाने खुसुशी और दीगर मेहमानों शुक्रिया सौसायटी के नायब सदर हाजी ताहिर आजाद ने किया ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Rajasthan

Recent Posts