Categories: Crime

3 लाख रूपये मुल्य के हेरोइन व चरस के साथ 2 गिरफ्तार

महराजगंज।
बताया जाता है कि मिली सूचना के आधार पर कोठीभार थानाध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता,सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी नीतिश कुमार सिंह अपने हमराही राजकुमार सिंह, राजेश सिंह व दिनेश कुशवाहा के साथ सुबह लगभग 7.30 बजे सिसवा-निचलौल मुख्य सड़क पर चोखराज तुलस्यान विद्यामन्दिर के बगल में नहर पुलिया पर थे कि निचलौल की तरफ से आती बाईक सवार पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हे पकड़ कर जब चेक किया तो उनके पास से 182 ग्राम हेरोइन व 550 ग्राम चरस मिला जिसे पुलिस ने इसे अन्तरराष्ट्रीय बाजार में 23 लाख किमत बतायी।
पकड़े ये दोनों अभियुक्त रणजीत सिंह पुत्र खिलाड़ी सिहं ग्राम करनपुर उर्फ पचफेड़ा, थाना-रामपुर कारखाना,जिला-देवरिया व इमरान अंसारी पुत्र गुल मोहम्मद निवासी ग्राम- परसौनी, थाना- रामकोला, जिला- कुशीनगर के रहने वाले है। ये अपने हीरो होण्डा बाइक नम्बर यूपी 52 यू 0842 से नेपाल के पोखरा से हेरोइन व चरस को ला कर बड़े शहरों को सप्लाई करते थे। पकड़े गये इन दोनों अभियुक्तों के विरूध पुलिस ने अपराध संख्या 332/16,धारा 8/22 एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts