Categories: Crime

नोट की चोट से बैंक की लाइन में लगे आम जन को करवाया संजू देवी ने अल्पाहार

अनत कुशवाहा.
अम्बेडकर नगर – (बसखारी)। मोदी के  नोट बन्दी के फैसले से जहाँ बैको मे रूपया बदलने,जमा करने व निकलने के लिए दिन भर लाइनो मे लगकर परेशानी का समाना कर रहे लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नेत्री संजू देवी ने अपने कार्य कर्ताओ के साथ अल्पाहार की व्यवस्था कर लोगों की  मदद कर उनकी समस्याओ को कुछ कम करने की कोशिश की।

बसखारी स्थित बैंक आफ इण्डिया,बैंक आफ बडौदा,एच डी एफ सी की शाखा पर कैम्प लगा कर बैंक की लाइनो मे लगे लोगों को बिस्किट,चाय व पानी की निःशुल्क व्यवस्था करायी।इस मौके पर भाजपा नेत्री संजू देवी ने  देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा नोट बन्दी के लिये गये फैसले को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि जनता इस फैसले से खुश है।थोड़ी दिन की परेशानी के बाद सब कुछ ठीक हो जायेगा।इस मौके पर उनके साथ श्याम बाबू,भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री विकास मोदनवाल,लालजी यादव,हरिओम गुप्ता,विनोद कुमार,राम शंकर गौतम,अमर नाथ सिंह, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts