Categories: Crime

बिदाई समारोह के दौरान पुलिस कर्मियों के छलके आंसू, कंधे पर बिठाकर की पुलिस कर्मियों ने शिव हरि मीणा की विदाई,

संजय ठाकुर

मऊ : पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना का स्थांतरण बुधवार को इटावा जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के पद पर हो जाने के बाद गुरुवार की सुबह पुलिस लाइन में जिले के समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें में सभी पुलिस कर्मियों ने एसपी शिव हरी मीणा को फूल माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

साथ ही फूल मालाओ का हार पहना कर उन्हें कंधे पर बिठा कर बैंड बाजा के साथ जोरदार तरीके से उन्हें विदा किया। इस दौरान समस्त पुलिस कर्मियों के आँखों से आशू छलक पड़े।

अपने कार्यशैली से एसपी जनता के लोक प्रिय हो गए थे। अपराध पर नियंत्रण कर समस्त जनपद वासियो के दिल में छा गए थे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, पत्रकार प्रदीप सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts