Categories: Crime

शाहजहाँपुर कप्तान साहेब – क्या बात है, महिलाओ से अभद्रता का आरोपी सिपाही फिर उसी जगह लगा ड्यूटी पर

इमरान सागर
खुदागंज/शाहजहांपुर।
सत्ता के नशे में चूर थाने का सिपाही बैंक में महिला से बदसलूकी करने के मामले मेें अधिकारियों से लताड़ खाने के बाद भी उसमें सुधार का कोई गुण दिखाई नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक में तैनात सिपाही अजयपाल सिंह यादव लगातार लोगों के साथ अभद्रता करते आ रहे है नोटबंदी से परेशान रूपये निकालने हेतु बैंक की लाईन में खड़ी महिला के गुप्तागों में लात मारने की खबर छपने से बौखलायें सिपाही के खिलाफ आखिरकार एक दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ संबाददाता ने थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु तहरीर दी है। मामले की आलाधिकारियों को सूचना के बाद भी थाने से सिपाही को बुधवार भी बैंक में डियूटी पर लगाया गया है। जिससे साफ होता है कि सिपाही का बैंक व कुछ कालेधन वालों से सीधे सम्बंध है और थाने में मोटी कमाई करके देता है। तहरीर में संवाददाता ने बताया कि सिपाही के खिलाफ छपी खबर महिला से अभद्रता से बौखलायें सिपाही ने बुधवार को पुन: पब्लिक के साथ अभद्र व्यवहार किया। कवरेज के दौरान सिपाही सरकार और पावर एवं पैसे की रौब दिखाकर बदतमीजी पर उतारू हो गया। जब विरोध किया तो देख लेने की धमकी देने लगा। संवाददाता ने जानकारी प्रेस संगठन को देते हुए पुलिस अधीक्षक से मिलकर क्रूर सिपाही के खिलाफ कार्यवाही कराने की रणनीति बनाई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts