Categories: Crime

तो क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा बिजली विभाग

रणविजय सिंह
संत कबीरनगर
खलीलाबाद नेहरू चौक पुरानी सब्जी मंडी में स्थित बिजली विभाग की पोल पर कट आउट का खुला होना कभी ना कभी किसी  बड़ी घटना को दे सकता है अंजाम। खलीलाबाद नेहरू चौक पुरानी सब्जी मंडी में सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल पर कटआउट जिस पर ढक्कन तक नहीं लगा है वह कहीं ना कहीं कभी किसी को अपने आगोश में ले लेगा आए दिन शाम होते ही सब्जी मंडी में काफी भीड़ हो जाती है जिससे कोई भी कभी इसकी चपेट में आ सकता है आखिर बिजली विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही कौन होगा जिम्मेदार इन लोगों की जिंदगीयो का। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोगों ने कई बार विद्युत विभाग से इसकी शिकायत किये लेकिन आज तक विभाग द्वारा ना इसको बदलवाया गया और ना ही कोई सार्थक कदम उठाया गया।।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts