Categories: Crime

एक सप्ताह में चालू करवा दूंगा – सिबगतुललाह अंसारी

मुहम्मदाबाद

गाजीपुर। मुहम्‍मदाबाद विधायक सिबगतुललाह अंसारी ने शनिवार को बढईपुर गांव के मगई नदी में बीते दिनों टाटा सूमों डूबने से आठ मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रूपये का चेक प्रदान किया।
मृतक आश्रित चेक पाने वालों में श्‍यामा बिंद, रामसूरत बिंद, बिहारी, बुझारत, राजकुमार,माधव, बैजनाथ आदि के आश्रितों को पांच-पांच लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गरीब और किसानों के साथ समाजवादी सरकार हर सुख-दुख में खड़ी है। इस दुर्घटना में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। मृतकों के प्रति संवेदना व्‍यकत्‍ करते हुए उन्होने कहा कि उनके हर मौके पर व्‍यक्तिगत रूप से खड़ रहेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय खत्री, पुलिस अधीक्षक अरबिंद सेन, एसडीएम मुहम्‍म्‍दाबाद, ग्राम प्रधान अमर बिंद आदि लोग मौजूद थे।
Attachments area
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts