Categories: Crime

जान दे देंगे,शरीयत पर आंच नही आने देंगे – आल इंडिया जमात रजा ए मुसतफा

हरमेश भाटिया

रामपुर। आल इंडिया जमात रजा ए मुसतफा की जानिब और काजी ए शरआ  सैयद  शाहिद अली हसनी रजवी की सरपरसती में किला मैदान मे शरीयत बचाओ कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। शरीयत बचाओ कांफ्रेंस में सुननी मसलक का हजूम उमड़ पड़ा।
और इस्लामी नारो से मैदान गूंज उठा। उलेमाओ ने सरकार को चेताया जान दे देंगे पर शरीयत मे दखल नही करने देंगे।खबरदार कर दिया तीन तलाक का तो बहाना है, इसके पीछे सरकार के नापाक इरादे छुपे हैं।सरकार अपने नापाक इरादे बदल दे वरना इसका अंजाम ठीक नहीं होगा।कांफ्रेंस में काफी तादाद में महिलाएँ भी पहुँची। अंत में राष्ट्रपति को नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से गयापन दिया।
इसी क्रम में साहिबगंज, झारखंड: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और इमारत ए शरिया के बैनर तले साहिबगंज में हुआ तहफ़्फ़ुज़ ए शरियत, मर्द ख्वातीन बेदारी कांफ्रेंस। इमारत शरिया के नाइब नाज़िम हज़रत मौलाना सनाउल हुदा ने शिरकत की। सभी ने शरियत के कानून के साथ छेड़ छाड़ की कोशिश का पुरजोर विरोध दर्ज करवाया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts