Categories: Crime

रिसिया में आयोजित हुई मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी !

नूर आलम वारसी
बहराइच : ‘‘जागो रे जागो मतदाता’’ जनपद के सभी अर्ह नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावलियों में शामिल किये जाने और शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किये जाने के उद्देश्य से सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अभियान अन्तर्गत विकास खण्ड रिसिया अन्तर्गत समस्त परिषदीय विद्यालयों में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया तथा लोगों को मतदाता शपथ दिलायी गयी।

इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय रिसिया से आयोजित हुई मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी को थानाध्यक्ष रिसिया अशरफ परवेज़ ने हरी झण्डी दिखाकार रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने मौजूद लोगों को मतदाता शपथ दिलाते हुए सभी का आहवान्ह किया कि आसन्न विधान सभा सामान्य निर्वाचन में अपनी शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें।
पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय रिसिया से आयोजित हुई मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सईद अंसारी, मनोज श्रीवास्तव, नूर मोहम्मद, संजय सिंह, अतुल पाण्डेय, मंशा साहू, आरती गुप्ता, शबानी, शबीना सुल्ताना, मंजू यादव, देवव्रत सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts