Categories: Crime

सोनिक के शिवा एवं शिवाय ने सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक किया

समीर मिश्रा
कानपुर : निडर हीरो शिवा एवं शिवाय के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने का समय था। ये दोनों साहसी और निडर सुपरहीरो बुराई से लड़ने, परिवार एवं दोस्तों की रक्षा करने के लिए एकजुट हुए। अपने थिएट्रिकल एडवेंचर की भव्य शुरुआत के साथ शिवाय एवं शिवा ने बच्चों के साथ ढेर सारा मस्ती मजाक किया
शिवा एवं शिवाय के बीच पार्टनरशिप के बारे में अपने फैंस को संदेश देते हुए अभिनेता अजय देवगन ने कहा, ‘‘शिवाय एवं शिवा की सोच एवं नैतिक मूल्य एक से हैं। वो दोनों अपने परिवार एवं दोस्तों को प्यार करते हैं और समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए बुराई का नाश करते हैं। मुझे विश्वास है कि बच्चे दोनों ही किरदारों से प्रेरणा लेंगे और शिवाय को भी उतना ही प्यार करेंगे, जितना वो शिवा को करते हैं।’’ दोनों सुपरहीरो, शिवा एवं शिवाय पूरे देश को ‘जिम्मेदारी के साथ एडवेंचर’ का संदेश देना चाहते हैं। अब समय है जब प्यार के संदेश का प्रसार करने की उनकी यात्रा में शामिल हो जाना चाहिए और बुराई पर अच्छाई की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts