Categories: Crime

फुट रहा है जनता का गुस्सा, दिल्ली में पैसे निकालने के लिए लाइन लगाये युवती ने गुस्से में कपड़े उतारे, लोग रह गए सन्न

कुलदीप रिपोर्टर
गाजियाबाद।
मोदी के नोट बंदी के फैसले के खिलाफ अब जनता का गुस्सा फूटने लगा है. लाइन में लगे देश ने अब कुछ विरोध दर्ज करवाना भी शुरू कर दिया है. इसकी एक बानगी आज दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में एटीएम के आगे लाइन में लगी एक युवती जब इंतजार करते-करते थक गई तो उसने विरोध स्वरूप गुस्से में टॉप ही उतार दिया। युवती की इस हरकत से वहां लोग भौचक रह गए। फौरन वहां पुलिस पहुंच गई। लेडी पुलिस युवती को गाजीपुर थाने ले गई। वहां उसे समझाया गया। उसके बाद एटीएम ले जाकर उसे पैसे दिलाए गए।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि युवती के अचानक सरे बाजार टॉपलेस हो जाने से एक बारकी तो लोग सन्न रह गए। कुछ ही दूरी पर मौजूद लेडी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को कपड़े पहनाए। फिर उसे गाजीपुर थाने ले जाया गया। बाद में उसे एक्सिस बैंक के एटीएम ले जाकर अलग से पैसे दिलवाए गए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts