Categories: Crime

बी-टेक का छात्र बहलाकर ले गया नवी की छात्रा को झाड़ियो के पास और दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

(इब्ने हसन जैदी)
कानपूर में नवी की छात्रा के साथ हुआ गैंग रेप का मामला सामने आने से सनसनी फ़ैल गई है, आरोप के अनुसार बीटेक के  छात्र ने बहला फुसला कर एक नौवी की छात्रा को सुनसांन जगह ले गया था जहां अपने साथीयो के साथ धोखे से किया सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। छात्रा की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस ने  रेप के सभी पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गैंग रेप एक बीटेक छात्र ने अपने चार साथीयो के साथ मिलकर किया है। यह छात्रा अपने स्कुल पढने गई थी तभी रास्ते में इस बीटेक छात्र ने अपने चार साथीयो के साथ उसका गैंगरेप कर डाला। छात्रा पनकी इलाके की रहने वाली है वहीं करीब में ही मुख्य आरोपी बीटेक छात्र अंकित का हॉस्टल है। वहीं से छात्रा अंकित के संपर्क में आई थी। अंकित ने उसे धोखे से बहला फुसला कर एक झाडी की तरफ ले गया जहां उसके चार साथी और आ गये और सबने मिलकर छात्रा के साथ गैंग रेप कर डाला। छात्रा के माता पिता न होने के कारण  छात्रा अपने नाना के पास रह कर पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर पनकी थाने में गैंग रेप की एफआईआर दर्ज कर छात्रा का मेडिकल कराया है पुलिस ने छात्रा की निशानदेही पर रेप के पाँचों आरोपीयो को गिरफ्तार  कर लिया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर पास्को एक्ट और एससी एसटी एक्ट और धारा 376 के तहत कार्यवाही कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts