Categories: Crime

बुलैरो की टक्कर से साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल

तिलहर/शाहजहाँपुर
थाना फरीदपुर के भगबंता पुर से मरीज का प्लास्टर करा कर ला रही बुलैरो UP-31:U-2246 ने आगे जा रहे साईकिल सवार राजेश पुत्र प्रभूदयाल नि० ग्राम बिलहरी थाना तिलहर को हाईवे 24 स्थित ग्राम फिराजपुर गौटिया के टक्कर मार दी. जोरदार टक्कर से राजेश साईकिल समेत सड़क किनारो गहरी खाई में जा गिरा, सर में गंभीर चोटो के कारण सायकल सवार की हालत गंभीर बताई गई है. १०८  एम्बुलेंस द्वारा राहगीरो की मदद से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा. गाडी के चालक माजिद के अनुसार जनपद शाहजहापुर के किसी पंकज शुक्ला से हाल ही गाड़ी खरीदी है जिस  पर बड़ो अंक्षरो में बरेली के एक प्रसिंद्ध समाचार का सिंबल लिखा हुआ है और साथ ही प्रेस भी. डिबाईडर में फसी बुलैरो को राहगीरो की मदद से निकलावा कर पुलिस ने कब्जे में किया. बुलेरो सवार लखीमपुर के सरदार अपने पुत्र के टूटे पैर का पलास्टर कराने भगबंता पुर ले गये और वहाँ से अपने मरीज के साथ वापस अपने घर जा रहे थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts