Categories: Crime

प्रधानमंत्री को बधाई देने के लिए बलिया से दिल्ली के लिए निकाली साइकिल यात्रा

अन्जनी राय / बलिया
बलिया : भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने के लिए दो भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिया से साइकिल यात्रा शुरू की।
बताते चलें कि बागी बलिया की धरती नवानगर ब्लाक के हुसैनपुर गांव के निवासी राम नारायण साहू और भरत सिंह साइकिल यात्रा से दिल्ली तक जाने के लिए बलिया से शुक्रवार को चलकर शनिवार की सुबह उभांव थाना के चौराहे पर पहुंची जहां वरिष्ठ भाजपा नेता लालबहादुर भारती और धनंजय कनौजिया ने फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया । इस मौके पर सकलदीप राजभर, दयानंद वर्मा, रमेश सिंह, खड़क सिंह, रमाशंकर सिंह, सुरेंद्र राजभर, कमलेश राजभर, बाबूराम भारती और अवध बिहारी समेत सैकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts