Categories: Crime

नहीं करवाना चाहता है नार्को टेस्ट जज के क़त्ल का आरोपी

इब्ने हसन जैदी
कानपुर के चर्चित महिला जज हत्याकांड मामले में आरोपी पति मनु अभिषेक ने अपना नार्को टेस्ट कराने से मना कर दिया है. कोर्ट ने फिलहाल पुलिस की अर्ज़ी पर अपना फैसला सुरक्षित  रखा है. कानपुर देहात में तैनात और कानपुर में रहने वाली महिला जज प्रतिभा गौतम का शव उनके घर में ७ अक्टूबर को मिला था. इस मामले में उनके पति मनु अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज था.

पुलिस की तरफ से नार्को टेस्ट के लिए अर्ज़ी लगायी  गयी थी जिसमे आज सुनवाई के समय मनु ने टेस्ट कराने से मना कर दिया. कोर्ट ने पुलिस की अर्ज़ी पर फैसला सुरक्षित रखा है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts