Categories: Crime

धूमधाम से मनाया गया ग्रैंड पैरंट डे।

रामपुर. हरमेश भाटिया,
आज दिनांक 13/11/2016 को यूरो किडज स्कूल की तरफ से शौकत अली रोड स्थित शहनाई मंडप में ग्रैंड पैरेंट डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर छोटे~छोटे बच्चो ने सुंदर कविता और रचना पेश की ।इस मौके पर स्कूल मैनेजर उजैर शमसी ने कहा बच्चो को दादा दादी का सम्मान करना चाहिए, और बड़ों का आदर करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बड़ों को भी बच्चों के साथ प्यार से रहना चाहिए। और मैनेजर ने बेटी बचाओ,बेटी पढाओ पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियाँ समाज की रीढ़ है जब बेटी शिक्षित होगी तभी समाज शिक्षित होगा। अंत में लकी डृा का आयोजन किया गया। और बच्चो को ईनाम बाटे गये।परधान अध्यापक शीमा उजैर ने सभी का आभार जताया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts