Categories: Crime

मथुरा: अवैध असलाह सहित युवक दबोचा

रवि पाल
मथुरा। गोविंद नगर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से अवैध असलाह सहित एक युवक को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक अनुराग शर्मा गत रात्रि एनएच-2 पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें एक युवक संदिग्ध आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। युवक ने अपना नाम करन सिंह उर्फ कलुआ पुत्र गंगो निवासी सतेहा थाना हाईवे बताया। पुलिस ने चालान कर युवक को जेल भेज दिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts