Categories: Crime

गोहत्या के लिए जा रहे 7 बछङों के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार।

अन्जनी राय
बलिया : नगरा पुलिस ने सोमवार की रात गश्त के दौरान नगरा मलप मार्ग पर देवढ़िया गांव के समीप पिकप पर लदे 7 बछड़ों को बरामद करने के साथ ही पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
बताते चलें कि नगरा पुलिस गश्त पर निकली थी। इसी बीच देवढ़िया गांव के समीप सड़क पर एक पिकप वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखी। पुलिस ने मौका मुआयना किया तो पिकप पर सात बछड़े लदे थे। पुलिस ने पिकप को कब्जे में लेते हुए कुछ दुरी पर खड़े पशु तस्कर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर निवासी मुंशी प्रेमचन्द पुत्र पतरु राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पशु तस्कर के विरुद्घ गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts