Categories: Crime

हुआ हमारी खबर का असर : सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा

वेदप्रकाश शर्मा
बलिया : PNN24- न्यूज चैनल पर दिखाई गई खबर को संज्ञान में लेते हुए बलिया सीएमओ आज अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में पहुंच गए और यहां की बदहाल व्यवस्था देख चिकित्सा अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई ।

अचानक सीएमओ के सीएचसी पर पहुंच जाने से वहां अफरा तफरी मच गई। सीएचसी के निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने टीकाकरण भुकतान में आशाओं के पेमेंट को तत्काल करने को कहा और चेतावनी दी कि अगर लेट लतीफी होगी तो कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने अस्पताल के प्रांगण में राबिस और मिट्टी डालकर तत्काल बराबर करने का निर्देश दिया और कहा कि बरसात होने पर यहां पानी का जल जमाव ना हो सके। सीएमओ ने अस्पताल के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए बिजली विभाग को लेटर लिखने और उन्होंने बताया कि सीएचसी सोनबरसा, रसड़ा और सिकंदरपुर में डिजिटल एक्स-रे के लिए स्वास्थ्य मंत्री एवं डीसी को मेल कर दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts