Categories: Crime

प्रेमिका के घर पहुंचकर प्रेमी ने तीन पर किया वार

अखिलेश सैनी
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में विवाहिता के आशिक ने गुरुवार की रात अपने साथी संग प्रेमिका के परिवार वालों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें विवाहिता की सास राधा (49), ससुरा जिउत (50)व पति राजेश (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आशिक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसका एक साथी भाग निकला।

राजेश कुमार रायपुर में किसी फैक्ट्री में काम करता था। वह अपनी पत्नी उषा को भी रायपुर लेकर चला गया था। विवाहित का वहां पर बगल में रहने वाले अर्जुन बघेल से प्रेम हो गया। यह देख उसका पति उसे वहां से लाकर फिर घर छोड़ दिया। छह माह पूर्व भी अर्जुन उसे कार से लेकर चौबेपुर से भाग गया था। पुलिस दोनों को कुछ दिन बाद गिरफ्तार कर ली थी लेकिन उस समय मामला सुलह समझौता कराकर खत्म कर दिया गया था। रात को प्रेमी अपने एक सहयोगी के साथ पहुंच गया। उसे दरवाजे पर देख परिवार के सदस्य आक्रोश में आ गए। इस पर वह चाकू निकाल कर तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इतने में इसके साथ रहा युवक अंधेरे में ग निकला। ग्रामीण ने अर्जुन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts