Categories: Crime

कांग्रेसियों ने भेजा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

अनंत कुशवाहा 

अंबेडकरनगर —अखिल भारतीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर जनपद के कांग्रेसजनों ने पुरानी तहसील से कलेक्टेट मार्च कर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

पीएम मोदी हाय-हाय, नोट बंदी हाय-हाय के नारे लगाते हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि फांसीवाद के पुरोधा पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिच्छू का मंच जाने बिना सांप के मुंह में हाथ डाल दिया और कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और काले धन को समूल खत्म करने की मांग करती है। पीएम मोदी फिर अमीरो और गरीबों का हिन्दुस्तान बांट रहे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजबब्बर जिन्दाबाद, निर्मल खत्री,प्रमोद तिवारी, कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद करते हुए कांग्रेसजनों ने विरोध मार्च किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts