Categories: Crime

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा भाजपा को गरीबो की खुशियां देखी नहीं जाती है

संजय ठाकुर
मऊ : सोमवार को कलेक्ट्रेट पर नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा कि 500 और 1000 का नोट बंद कर सरकार ने देशवासियों को अपना पैसा निकालने पर रोक लगा दी है। इसके कारण पूँजीपति पूरे देश में सोना व डालर खरीद कर अपना काला धन छिपा रहे हैं जबकि गरीब बैंक में पैसा रहते हुए भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा को गरीबो की खुशियां देखी नहीं जा रही थीं इसलिए बड़े नोटों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है।
जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि एटीएम में पैसे नहीं हैं किसान पैसे के आभाव में बीज और खाद नहीं खरीद पा रहा है। फल और सब्जी मंडियों में नहीं आ रही है। ट्रांसपोर्ट बंद है ट्रकों पर माल नहीं जा रहे हैं। बाजार बंद पड़े हैं। जिला उपाध्यक्ष माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जनता नरेंद्र मोदी को जान गई है उनके बहकावे में अब नहीं आने वाली है। दिहाड़ी मजदूर और गरीब परेशान हो रहे हैं। नोटबंदी आदेश वापस नहीं किया गया तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। रामप्यारे यादव, महेंद्र प्रताप, धनंजय सिंह, रामाधार निराला, मुस्ताक अली, सुशील चौधरी आदि मौजूद थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts