Categories: Crime

आओ मिलकर सफल बनायें स्वच्छ भारत अभियान की हुई शूटिंग

फारूख हुसैन        
पसगवां (खीरी)- संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत लखनऊ दूरदर्शन द्वारा बनाये जा रहे विशेष कार्यक्रम “आओ मिलकर सफल बनायें स्वच्छ भारत अभियान हो” नामक गीत में क्षेत्रीय कलाकार का चयन किया गया।
राष्ट्रीय प्रसारण के लिए स्वच्छ भारत शीर्षक से एक गीत का निर्माण किया गया जिसमें सह कलाकार के रूप में उंचौलिया निवासी डॉ. दिनेश कुमार शर्मा का भी चयन किया गया । इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले लखीमपुर खीरी के वे एक मात्र कलाकार हैं । इस गीत की शूटिंग लखनऊ के बक्शी का तालाब के निकट भौली गांव में सम्पन्न हुयी । इस गीत का निर्देशन ध्रुव चंद, कैमरा मैन के.सी.जोशी तथा टीम ने किया । इस कार्यक्रम में लखनऊ के अन्य कलाकारों में कप्तान मिश्रा, परशु राम, फैसल खान, निधि, मानसी,  मंजू गुप्ता, आकांछा, रवीना, प्रिया, काजल, अभिनव,सैफ, बाल कलाकार अदिति जैन, रूबल जैन आदि ने भाग लिया। इस गीत का उद्घाटन 27 नवम्बर को लखनऊ दूरदर्शन में राज्यपाल तथा दूरदर्शन के डी.जी. द्वारा किया जायेगा उसके बाद लखनऊ दूरदर्शन सहित दूरदर्शन के अन्य चैनलों पर भी इस गीत का समय समय पर प्रसारण किया जायेगा ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts