Categories: Crime

हौसला बुलंद चोरों ने लाखों का माल किया पार, पुलिस जांच में जुटी।

अन्जनी राय/बलिया
सदर कोतवाली क्षेत्र के टैगोर नगर में बुधवार को चोरों रिटायर्ड शिक्षक बैजनाथ पाण्डेय के घर से नकदी समेत लाखों रुपये गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त परिवार के सदस्य कानपुर गए हुए थे। चोरी की इस घटना से मोहल्लावासी सहमे हुए हैं। बैजनाथ पाण्डेय चार नवंबर को कानपुर में अपने पुत्र सुजीत के यहां गए हुए थे। मकान की निगरानी के लिए उन्होंने अनुज कुमार पाण्डेय को रखे हुए थे। वह रात को सोने के लिए इस घर पर आते थे। मंगलवार की सुबह मकान का ताला बंद कर चले गए। रात करीब आठ बजे सोने के लिए पहुंचे तो बाहर के गेट पर ताला लगा हुआ था। चोर कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा नकदी समेत आभूषण चुरा लिए थे। इनके हो हल्ला पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसकी सूचना मकान को दी गई। वह अगले दिन पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts