अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही के साथ पुलिस ने अभियान चलाया। अब नगर पालिका के बाद पुलिस ने नगर से अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। पिछले वर्ष नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नपा के साथ जिला प्रशासन खड़ा हुआ। इसके बाद भी नगर को अतिक्रमण को मुक्ति नहीं मिली। वहीं, अतिक्रमणकारियों के खिलाफ तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने एक मुहिम चलायी और कुछ घंटों के बाद ही चौक स्टेशन रोड सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार अतिक्रमण मुक्त हो गये। लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद पुन: नगर क्षेत्र की सड़क व पटरी पर अतिक्रमण होने लगा। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी वैभव कृष्ण ने भी अभियान चलाया है। उधर, बुधवार की शाम अचानक सिकन्दरपुर बस स्टेशन चौराहे पर पहुंचे एसपी वैभव कृष्ण ने सिकंदरपुर चौराहे व बाजार चौक का जायजा लिया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव को सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे का अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। एसपी के तल्ख तेवर से अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प की स्थिति है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…