Categories: Crime

छात्रो के उत्साहवर्धन के लिए हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर – टाण्डा नगर मीरानपुरा में संचालित एच०आई०ए० कैरियर इंस्टीट्यूट में अध्यनरत छात्र छात्राओं के उत्सवर्धन हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मीरानपुरा बडी मस्जिद इमाम सेराजुद्दीन अन्सारी व संचालन इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष मो.इब्राहिम ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथी सामाजिक संस्था ‘हेल्प प्वाइंट’ के अध्यक्ष फखरे आलम खान व अशरफपुर किछौछा के सभासद फैज साहब थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार मिन्नातुल्लाह,जनाब जावेद अन्सारी, सगीर बज्मी,तौकीर (बब्लू)साहब ,जीशान थे।प्रोग्राम की शुरूआत कुरान शरीफ की तेलावत से हुई। सुमाइला ,जीशान इत्यादि कुल पन्द्रह विद्यार्थियो को सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि  ने बच्चों को पढाई के साथ ज़मीनी खेल की तरफ प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है लेकिन आज कल बच्चे मोबाइल गेम में लगे रहे हैं जिससे बच्चे मानसकि दबाव व शारीरिक कमज़ोरी में लिप्त हो जाते हैं। श्री आलम ने बच्चों से वादा कराया कि मोबाइल गेम काम से कम ही खेलेंगे और खेल के समय ज़मीनी खेल खेलेंगे। विशिष्ठ अतिथि सगीर बज़्मी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पढाई सिस्टम की की जानी चाहिए। बच्चों को चाहिए कि पढाई के मुख्य फार्मूले को समझें और पढाई करें जिससे उन्हें आगे चल कर परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts