Categories: Crime

अम्बेडकरनगर – जमीनी रंजिश को लेकर हुई मारपीट घायलो ने थाने में दी तहरीर

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जमलूपुर निवासी मोहम्मद रईस (40) पुत्र मोहम्मद सिद्दीकी खान के परिजनों को गांव के ही कुछ दबंगो ने जमीनी रंजिश को लेकर बुरी तरीके से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलो ने दबंगो के विरूद्ध थाने में तहरीर देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किये जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम मोहम्मद रईस (40) पुत्र मोहम्मद सिद्दीकी खान अपने पुत्र मोहम्मद नुमान खान (13), मोहम्मद रिजवान खान (21) के साथ अपने घर के बगल जमीन पर कुछ काम करवा रहे थे। इसी बीच गांव के दबंगो ने जमीनी रंजिश को लेकर गोलबंद तरीके से लाठी डंडो व धारदार हथियार से बुरी तरीके से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलो की गुहार पर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरीके से उन्हे वहां से बचाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। घायलो ने गांव के दबंग मोहम्मद कादिर, शाह आलम, नवी आलम, मोहम्मद अली, फरहान, कामरान, अजफर हुसैन खान के विरूद्ध थाने में तहरीर देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किये जाने की मांग की है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts