Categories: Crime

जान गई मगर हिम्मत नहीं हारा

समीर मिश्रा
कानपुर, के  कल्याणपुर क्षेत्र के शारदा नगर में पिकेट प्वाइंट के पास बाइक सवार दबंग ने कल्याणपुर क्षेत्र के शारदा नगर के पास बाइक सवार दबंग ने होजरी व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। दो गोलियां लगने से घायल होने के बाद भी कारोबारी ने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर से भिड़ गए। सूचना पर पुलिस ने उन्हें हैलट में भर्ती कराया।

शारदा नगर, इंद्रपुरी निवासी विनय झा (45) होजरी का कारोबार करते हैं। सोमवार की शाम को वह स्कूटी से सब्जी खरीदने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि शोभन चौराहे के पास  उन्हें कुछ दबंगो ने रोक लिया और ताबड़तोड़ पिस्टल से फायर करना शुरू कर दिया। बायें बाजू में दो गोलियां लगने से वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत ना हारी। व हमलावर से भिड़ गए। जिसमे हमलावर की पिस्टल गिर गई। जिसके बाद उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। मौका पाकर हमलावर वहां से भागने में कामयाब रहे पुलिस उन्हें हैलट ले गई।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts